{"_id":"5db0927d8ebc3e93b31a80b7","slug":"sports-in-mainpuri-mainpuri-news-agr41209829","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक सजाओ में रिषभ और इशिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक सजाओ में रिषभ और इशिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
डॉ. किरन सौजिया स्कूल में दीपक सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दीपावली के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियरी एजूकेशन एकेडमी में दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक दीपकों को सजाया। विजेताओं को प्रबंध निदेशक ने पुरस्कृत किया।
दीपक सजाओ प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में कक्षा तीन से कक्षा पांच और दूसरे ग्रुप में कक्षा छह से कक्षा दस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मिट्टी, रंग, पेपर, धागे, सितारे, मोती, शीशे और प्लास्टिक की चम्मच आदि की सहायता से दीपकों को खूबसूरत रूप प्रदान किया।
प्रथम वर्ग में कक्षा पांच के रिषभ यादव ने पहला, अवनी यादव ने दूसरा और मुदिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे वर्ग में कक्षा नौ की इशिका यादव ने प्रथम, कक्षा सात की प्रिया ने द्वितीय और कक्षा छह की सौम्या शाक्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक यादव और प्रधानाचार्य देवकी नंदन खारिया ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीतू तिवारी, चंद्रिका चौहान, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।