{"_id":"5e73aacc8ebc3e768c0d7a5e","slug":"sport-mainpuri-news-agr4346262189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला रामसिंह को हरा रामगंज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला रामसिंह को हरा रामगंज बना विजेता
विज्ञापन
19एमएनपी-39-रठेरा में रामगंज वॉलीबाल की विजेता टीम शील्ड प्राप्त करने के बाद जश्र मनाते हुए
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा में बृहस्पतिवार को खेले गई जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रामगंज ने नगला रामसिंह को पराजित कर जीत हासिल की। रामगंज ने फाइनल मुकाबले में 2-0 से जीत दर्ज कर विजेता शील्ड पर कब्जा किया।
फाइनल मुकाबला नगला राम सिंह व रामगंज क्लब के बीच खेला गया। इसमें रामगंज ने 25-15 व 25-17 से जीत हासिल कर विजेता शील्ड पर कब्जा किया। पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन राजवीर सिंह यादव व प्रधानाचार्य इंद्रवीर सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबले में आदर्श कृष्णा क्लब ने नगला अनिया को 25-18 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नगला राम सिंह ने रॉयल फ्रेंड्स क्लब को 15-13, 12-15 व 16-14 से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रामगंज ने नगरिया को 15-11, 15-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। समापन अवसर पर भुजवीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
हाकिम सिंह यादव, महेश चंद्र यादव, चंद्रवीर सिंह यादव, गोविंद यादव, सुमनेश यादव, संजीव यादव, विनय यादव, राकेश यादव, मोनू यादव, राहुल यादव, निर्दोश यादव आदि लोग मौजूद रहे।