{"_id":"6903385287043475e2033cad","slug":"speeding-school-bus-runs-over-4-year-old-boy-playing-outside-his-home-in-agra-driver-flees-after-tragic-acci-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला:घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला:घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम
Thu, 30 Oct 2025 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Oct 2025 03:35 PM IST
सार
आगरा के निबोहरा में घर के बाहर खेल रहे हैं मासूम को स्कूल बस ने रौंदा दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
स्कूल बस ने बच्चे को रौंदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव गढी धर्मजीत में बृहस्पतिवार सुबह घर के पास खेल रहे मासूम को स्कूल बस ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना निबोहरा के गांव गढी धर्मजीत निवासी सतेंद्र पुत्र पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:00 उनका भतीजा कार्तिक(4) पुत्र नेत्रपाल घर के ही पास सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक स्कूल बस ने कार्तिक में टक्कर मार दी। बस का आगे का पहिया कार्तिक के ऊपर होकर निकल गया। हादसे में कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी पर पहुंची निबोहरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा सतेंद्र के द्वारा बस चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बस चालक रोजना बस को तेज रफ्तार से चलाकर गांव में निकालता है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जय नारायण सिंह से बात करने पर बताया कि श्रीमती गोमती देवी इंटर कॉलेज कुतकपुर रोहई शमसाबाद की बस चालक के द्वारा 4 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी थी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।