{"_id":"670fa3a6528299700b083d2f","slug":"speeding-pickup-collided-with-tempo-and-bike-in-mathura-eight-devotees-were-injured-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो और बाइक में मारी टक्कर, आठ श्रद्धालु घायल; वृंदावन दर्शन को आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो और बाइक में मारी टक्कर, आठ श्रद्धालु घायल; वृंदावन दर्शन को आए थे
Wed, 16 Oct 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:59 PM IST
सार
मथुरा में तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी लोग अलग-अलग जिलों से वृंदावन दर्शन को आए थे।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा मांट थाना क्षेत्र के मांट-सुरीर मार्ग पर बिजलीघर के समीप हुआ। यहां अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रहे टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे टेंपो सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो महिला श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मूल रूप से शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के श्रद्धालु वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। टेंपो में पांच श्रद्धालु वंशीवट और भांडीरवन दर्शन करने को जा रहे थे। बिजलीघर के समीप सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सुमित्रा पत्नी लाखन, सोनिका पत्नी अमृतराय निवासी रणखंडी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, सुमन पत्नी शक्ति निवासी हिरनबाड़ा थाना भवन, जनपद शामली, कपिल कुमार निवासी गांव सेनपुर, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर, कुमकुम पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी सलाका थाना सरदाना, जनपद मेरठ घायल हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा बाइक सवार जीवन सिंह, प्रीति और बालक चिराग घायल हो गया। घायल कुमकुम ने बताया कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मांट में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक होने पर दो महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।