फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speeding car trampled innocent boy during marriage procession in mathura

मथुरा: बरात निकासी के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया मासूम, मौत के बाद जमकर हुआ बवाल 

Thu, 05 May 2022 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 02:39 PM IST
सार

मथुरा में बरात निकासी के दौरान तेज रफ्तार कार ने आठ माह के मासूम को रौंद दिया। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
speeding car trampled innocent boy during marriage procession in mathura
ग्रामीणों ने दबोच लिया आरोपी कार चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। थाना मांट क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में बरात चढ़ने के दौरान नौहझील की तरफ से आ रही  तेज रफ्तार कार ने एक आठ वर्षीय बालक को रौंदा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक एवं गाड़ी को पकड़ लिया। आरोपी कार चालक की जमकर पिटाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी चालक सुपुर्द कर दिया गया। उधर हादसे में घायल बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव प्रेमनगर में हीरालाल के दो बेटे मुकेश और बिजेंद्र की बरात की निकासी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया गया है कि सभी बारात की तैयारियों में लगे हुए थे, इसी दौरान नौझील की तरफ से आ रही वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े हुए आठ वर्षीय बालक गुलशन पुत्र राजेंद्र निवासी छप्पे थाना जेवर जनपद बुलन्दशहर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बालक काफी दूर जाकर गिरा। 

विज्ञापन

हादसे को देख थम गईं सांसें

हादसे को देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बालक को उठाया और तत्काल ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। उधर घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को रोक लिया और चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान बालक की मौत

वहीं उपचार के दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक गुलशन की मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed