{"_id":"69f1a9d969951efe0208471a","slug":"speeding-car-hits-bike-one-killed-and-another-critically-injured-near-agra-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: कार ने रौंद दिए बाइक सवार, एक युवक की मौके पर मौत; दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: कार ने रौंद दिए बाइक सवार, एक युवक की मौके पर मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Wed, 29 Apr 2026 12:18 PM IST
Dhirendra Singh
देवेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
देवेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:18 PM IST
सार
आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद घायल को एम्स दिल्ली रेफर किया गया है और कार सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बोदला-अछनेरा रोड पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार रात 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर निवासी 27 वर्षीय हेमंत पुत्र सतेंद्र उर्फ गुड्डू अपने साथी आकाश शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा उर्फ गुड्डा के साथ बिचपुरी से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अछनेरा की ओर से तेज गति में आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। घायल आकाश को परिजन उपचार के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स ले गए हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
हेमंत अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। साथ ही उसने दिल्ली में रहकर जर्मन भाषा का प्रशिक्षण भी लिया था। पिता सतेंद्र खेती करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हेमंत अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। साथ ही उसने दिल्ली में रहकर जर्मन भाषा का प्रशिक्षण भी लिया था। पिता सतेंद्र खेती करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।