{"_id":"66b311614ae7ab96260085c8","slug":"speeding-canter-crushed-bike-riders-in-agra-three-died-including-two-women-on-spot-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, भाई-बहन और मां की मौत; सड़क पर बिखरी थीं लाशें... देखकर सिहर उठा हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, भाई-बहन और मां की मौत; सड़क पर बिखरी थीं लाशें... देखकर सिहर उठा हर कोई
Wed, 07 Aug 2024 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:47 AM IST
सार
आगरा में भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मां-बेटे सहित सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Agra Accident: हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। भाई-बहन और मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा डौकी थाना क्षेत्र के आगरा-फतेहाबाद मार्ग स्थित गुर्जा गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के खंदारी के आजाद नगर निवासी आशीष (32) अपना मां कलावती (50) और बहन अंजलि (21) के साथ बाइक पर जा रहे थे। वह घर से बाह क्षेत्र के तनारी गांव जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
Trending Videos
गुर्जा गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। आरोपी चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में भाई-बहन और मां की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।