फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed ??restriction removed from Yamuna Expressway, then vehicles will be able to fill the speed

यमुना एक्सप्रेसवे से हटा रफ्तार का प्रतिबंध, फिर फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Speed ??restriction removed from Yamuna Expressway, then vehicles will be able to fill the speed
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए रफ्तार पर लगाई गई रोक 15 फरवरी से हटा ली गई है। इससे एक्सप्रेसवे पर फिर से वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे।
विज्ञापन

खंदौली टोल प्लाजा प्रभारी मेजर मनीष ने बताया कि 15 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने कोहरे से हो रहे हादसों को देखते हुए हल्के वाहनों की रफ्तार 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर कर दी थी। 15 फरवरी से इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है। अब फिर से वाहन एक्सप्रेसवे पर 100 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। टोल प्रभारी ने बताया प्रतिबंध हटते ही मंगलवार को वाहन तेज रफ्तार से निकलने लगे हैं।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्रभारी ने बताया कि यहां से रोजाना 22 से 26 हजार गुजरते हैं। 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार को भले ही प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद भी रोजाना 1000 से 1200 वाहन ओवर स्पीड से गुजर रहे थे। हाईवे पर स्वचालित लगे स्पीड कैमरे ओवर स्पीड वाहनों की गति स्कैन कर उसके डाटा को संबंधित आरटीओ कार्यालय भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed