{"_id":"620c0a928df793030034949d","slug":"speed-restriction-removed-from-yamuna-expressway-then-vehicles-will-be-able-to-fill-the-speed-agra-news-agr52435382","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे से हटा रफ्तार का प्रतिबंध, फिर फर्राटा भर सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे से हटा रफ्तार का प्रतिबंध, फिर फर्राटा भर सकेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए रफ्तार पर लगाई गई रोक 15 फरवरी से हटा ली गई है। इससे एक्सप्रेसवे पर फिर से वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे।
खंदौली टोल प्लाजा प्रभारी मेजर मनीष ने बताया कि 15 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने कोहरे से हो रहे हादसों को देखते हुए हल्के वाहनों की रफ्तार 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से घटाकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे कर कर दी थी। 15 फरवरी से इस प्रतिबंध को हटा लिया गया है। अब फिर से वाहन एक्सप्रेसवे पर 100 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। टोल प्रभारी ने बताया प्रतिबंध हटते ही मंगलवार को वाहन तेज रफ्तार से निकलने लगे हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्रभारी ने बताया कि यहां से रोजाना 22 से 26 हजार गुजरते हैं। 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार को भले ही प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद भी रोजाना 1000 से 1200 वाहन ओवर स्पीड से गुजर रहे थे। हाईवे पर स्वचालित लगे स्पीड कैमरे ओवर स्पीड वाहनों की गति स्कैन कर उसके डाटा को संबंधित आरटीओ कार्यालय भेज देते हैं।