{"_id":"658a8dfc27605c04ab0f6409","slug":"speed-of-trains-has-stopped-due-to-fog-in-agra-division-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार: पांच घंटे तक देरी से चलीं, आगरा में स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार: पांच घंटे तक देरी से चलीं, आगरा में स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री
Tue, 26 Dec 2023 01:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:56 PM IST
सार
आगरा में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। ट्रेनें पांच घंटे तक देरी से चलीं। आगरा में यात्री स्टेशनों पर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
आगरा छावनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। सोमवार को पांच घंटे तक ट्रेनें देरी से चलीं। स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे प्लेटफार्मों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत है। इसमें बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 5 घंटे, बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 3.45 घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस 3.40 घंटे, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.20 घंटे देर से चली।
विज्ञापन
खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 2.50 घंटे, शिवनी-फिरोजपुर कैंट पातालकोट एक्सप्रेस 2.40 घंटे, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 2.30 घंटे, अमृतसर-मुंबई सीएसटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.20 घंटे तक देरी से चलीं।
विज्ञापन
मुंबई सीएसटी-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। कैंट स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे जयपुर हाउस के जितेंद्र जैन ने बताया कि मुंबई जाना है, लेकिन ट्रेन लेट है। इस कारण स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।