फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed of Heat Express stopped due to clouds and winds in Agra chances of rain along with storm

Agra Weather: बादल और हवाओं ने थामी हीट एक्सप्रेस की रफ्तार, आंधी के साथ बारिश के बन रहे आसार

Thu, 09 May 2024 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 May 2024 03:10 PM IST
सार

ताजनगरी में बादल और हवाओं ने हीट एक्सप्रेस की रफ्तार थामी। यहां आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Speed of Heat Express stopped due to clouds and winds in Agra chances of rain along with storm
आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण गर्मी से जूझते आगरा शहर के लिए कई दिन बाद बुधवार का दिन राहत भरा रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन बादलों के चलते सूरज की किरणों की तीव्रता नियंत्रित रही। वहीं दिन में हवा चलने से भी गर्मी कम रही और अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


हालांकि न्यूनतम तापमान अपने उच्चतम स्तर पर रहा और यह 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात का पारा बढ़ने से लोगों को गर्मी अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग बृहस्पतिवार को बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में शहर का तापमान 44 डिग्री और उससे अधिक रहा। मंगलवार को आगरा प्रदेश में 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। बुधवार को तापमान की रफ्तार को बादल और हवाओं ने ब्रेक लगाया। इससे अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पर थम गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज तुलनात्मक रूप से ठीक रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

आज का तापमान (पूर्वानुमान)

  • अधिकतम तापमान- 37
  • न्यूनतम तापमान- 26
  • सूर्योदय- 5:34
  • सूर्यास्त- 6: 55
  • एक्यूआई- 88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed