फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special trains will stop at Sikandrarao, Ratika Nagla and Ujhani

Agra News: सिकंदराराऊ, रति का नगला और उझानी में रुकेंगी विशेष ट्रेनें

Thu, 04 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special trains will stop at Sikandrarao, Ratika Nagla and Ujhani
कासगंज। त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के सिकंदराराऊ, रति का नगला और उझानी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव 21 सितंबर से 30 नवंबर तक करने का निर्णय लिया है। वहीं दो स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों में 2 मिनट का अस्थाई ठहराव किया है। ट्रेन संख्या 05074बेंगलुरू-लालकुआं ऊझानी स्टेशन पर 9:07 बजे, सिकंदराराऊ स्टेशन पर 10:25 बजे रुकेगी। वापसी में 05073 लालकुआं-बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन सिकंदराराऊ स्टेशन पर 3:28 बजे पहुंचकर 3:30 बजे चलेगी। ऊझानी स्टेशन पर 4:46 बजे पहुंचकर 4:48 बजे छूटेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन रति के नगला स्टेशन पर सुबह 9:40 बजे पहुंचने के बाद 9:42 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05061 अछनेरा-टनकपुर रति के नगला स्टेशन पर शाम 5:47 बजे पहुंचे के बाद 5:49 पर रवाना होगी।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच
टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन में 22 सितंबर से 29 नवंबर तक सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए है। लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन में 27 सितंबर से 29 नवंबर तक और लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन में 30 सितंबर से 2 दिसंबर तक वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed