फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special train will run on 6th and 7th September for PET exam

Agra News: पीईटी परीक्षा के लिए 6 और 7 सितंबर को चलेगी विशेष ट्रेन

Thu, 04 Sep 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Special train will run on 6th and 7th September for PET exam
कासगंज। उत्तर प्रदेश चयन आयोग के द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा के लिए 6 और 7 सितंबर को स्पेशल ट्रेन का संचालन फतेहगढ़-फर्रुखाबाद -कासगंज-मथुरा छावनी के मध्य किया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पेट परीक्षा के लिए प्रदेश में 48 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को होगा। इसे देखते हुए चयन आयोग के पत्र को संज्ञान में लेकर रेलवे ने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद -कासगंज-मथुरा छावनी के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:50 बजे फतेहगढ़ से 6 और 7 सितंबर को मथुरा छावनी के लिए रवाना होगाी। इसके बाद फर्रुखाबाद दोपहर 1:10 ,कायमगंज 1:40, गंजडुंडवारा 2:40, कासगंज 3:45 बजे पहुंचेगी। यहां से छूटने के बाद सिकंदराराऊ शाम 4:21, हाथरस सिटी 4:51 और मथुरा छावनी 5:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में शाम 6:45 बजे मथुरा छावनी से फतेगढ़ के लिए चलेगी। हाथरस सिटी 7:19, सिकंदराराऊ 7:46, कासगंज रात 8:15, गंजडुंडवारा 8:56,कायमगंज 9:48,फर्रुखाबाद 22:35 और फतेहगढ़ देर रात 11 बजे पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने परीक्षार्थियों की सुविधा के परीक्षा स्पेशल ट्रेन 6 व 7 सितंबर को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed