{"_id":"6704a4354dc3f136e805976b","slug":"special-train-started-from-agra-fort-to-pakistan-border-lucknow-intercity-will-remain-canceled-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: आगरा फोर्ट से पाकिस्तान के बॉर्डर तक शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, लखनऊ इंटरसिटी हुई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: आगरा फोर्ट से पाकिस्तान के बॉर्डर तक शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, लखनऊ इंटरसिटी हुई निरस्त
Tue, 08 Oct 2024 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:53 PM IST
सार
दिवाली को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। उधर दिसंबर माह में लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रहने की भी खबर है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने दिवाली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। गाड़ी संख्या (04813-04814) भगत की कोठी (राजस्थान में पाक बॉर्डर से पहले का स्टेशन) से दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 नौ अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
वहीं, 10 अक्तूबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दानापुर से भगत की कोठी के लिए संचालित रहेगी। गाड़ी भगत की कोठी, जोधपुर, गोतन, मेरठ रोड, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीनदयाल जंक्शन, बक्सर, आरा होकर दानापुर (बिहार) पहुंचेगी। इसमें चार स्लीपर कोच, 14 सामान्य कोच और दो एसएलआर कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में निरस्त रहेगी लखनऊ इंटरसिटी
आगरा। कोहरे के सीजन के कारण रेलवे ने आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के फेरों में कमी की है। आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी (अप व डाउन) में एक दिसंबर से 23 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी। इसी तरह होशियार-आगरा कैंट 28 फरवरी से मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को निरस्त रहेगी।
आगरा। कोहरे के सीजन के कारण रेलवे ने आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के फेरों में कमी की है। आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी (अप व डाउन) में एक दिसंबर से 23 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी। इसी तरह होशियार-आगरा कैंट 28 फरवरी से मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को निरस्त रहेगी।