फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special train started from 14 april

बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 14 अप्रैल से

Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
special train started from 14 april
कासगंज। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के चलते सुपरफास्ट विशेष यात्री गाड़ी का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस विशेष गाड़ी का संचालन बांद्रा टर्मिनस से 14 अप्रैल बृहस्पतिवार से शुरू होगा। वहीं, कानपुर अनवरगंज से 15 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को संचालन होगा। यह संचालन 10 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

09191 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 14 अप्रैल बृहस्पतिवार बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:55 बजे प्रस्थान करेगी। जो बोरीवली से 05:33 बजे, वापी से 07:12 बजे, सूरत से 08:55 बजे, बड़ोदरा से 10:48 बजे, रतलाम से 14:25 बजे, शामगढ़ से 16:32 बजे, भवानी मंडी 16:57 बजे, कोटा से 18:45 बजे, गंगापुर सिटी से 20:50 बजे, हिंडौन सिटी से 21:25 बजे, भरतपुर से 23:10 बजे, अछनेरा से 00:05 बजे, मथुरा जंक्शन से 1:00 बजे, कासगंज से 2:30 बजे तथा फर्रुखाबाद से 4.00 बजे छूटकर कानपुर अरवरगंज 07.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09192 कानपुर अनवरगंज-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 15 अप्रैल शुक्रवार को कानपुर अनवरगंज से 08:40 बजे प्रस्थान करेगी। जो फर्रुखाबाद से 11:15 बजे, कासगंज से 13:05 बजे, मथुरा जंक्शन से 15:15 बजे, अछनेरा से 16:30 बजे, भरतपुर से 17:02 बजे, हिंडौन सिटी से 17:58 बजे, गंगापुर सिटी से 18:40 बजे, कोटा से 20:45 बजे, भवानी मंडी से 21:56 बजे, शामगढ़ से 22:20 बजे, रतलाम से 01:45 बजे, वड़ोदरा से 05:55 बजे, सूरत से 07:54 बजे, वापी से 09:30 बजे तथा बोरीवली से 11:12 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 11:55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एलएसएलआरडी का 1, जनरेटर सह लगेज यान का 1 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जाएंगे।
विज्ञापन

- ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन 10 फेरों के लिए किया गया है। गर्मियों में 10 फेरों के लिए इस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed