फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special rituals at Bateshwar temples; devotees performed Rudrabhishek.

Agra News: बटेश्वर के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने किए रुद्राभिषेक

Sun, 23 Aug 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Special rituals at Bateshwar temples; devotees performed Rudrabhishek.
बटेश्वर मे मुख्य पुजारी और बनारस के आचार्य पूजा अर्चना रुद्राभिषेक कराते मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में चल रहे 27 वें वार्षिक धार्मिक आयोजन के तहत रविवार को यमुना तट पर एक अलग ही आध्यात्मिक छटा देखने को मिली। नर्वदेश्वर, मोटेश्वर और नागेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

ब्रह्मलाल मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी और आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के सानिध्य में बनारस से पधारे विद्वान आचार्यों ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का दुग्धभिषेक और रुद्राभिषेक कर महापूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन की बाधाओं से मुक्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पवित्र सावन मास में भगवान शिव की पूजा और अनुष्ठान करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है। 28 अगस्त तक निरंतर प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed