{"_id":"5991aa6e4f1c1b47688b49b1","slug":"special-cow-from-jaipur-will-be-used-for-worship-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के अभिषेक के लिए जयपुर से आई ये खास गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के अभिषेक के लिए जयपुर से आई ये खास गाय
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान का अभिषेक जयपुर से आई चांदी की गाय से किया जाएगा। स्वचालित यंत्रों से संचालित होने वाली यह गाय 51 किलो चांदी की है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पहला अभिषेक स्वर्ण जड़ित चांदी की 51 किलो वजन वाली कामधेनु गाय के दूध से होगा।
जन्म होते ही स्वचालित यंत्रों से गाय के थनों से दूध की धार बहने लगेगी और उस दूध को इकट्ठा कर अभिषेक होगा। कामधेनु गाय के दूध से पांच मिनट तक ठाकुर जी का पहला अभिषेक होगा।
विज्ञापन
इसके बाद दही, घी, बूरा, शहद व दूध से दिव्य महाभिषेक होगा।12:15 से 12:30 तक अभिषेक चलेगा। 12:30 से 12:40 तक शृंगार आरती के दर्शन होंगे। जन्म के समय रात्रि 1:30 बजे तक जन्म के दर्शन को मंदिर खुला रहेगा।

ठाकुर बांकेबिहारी की मंगला आरती
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 15 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा। इसके बाद मध्यरात्रि 2 बजे के बाद मंगला आरती होगी। 2:30 बजे से सुबह 5:30 तक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे। नंदोत्सव दर्शन प्रात: 7:45 से 12 बजे तक होंगे।
राधारमण मंदिर में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि 54 प्रकार की वनौषधियों से ठाकुर राधा रमणलाल के श्रीविग्रह के अभिषेक दर्शन होंगे। राधादामोदर मंदिर में सुबह 9:30 बजे श्री गिरिराज चरणशिला का महादुग्धाभिषेक होगा।
यशोदानंदन धाम में शाम श्रीकृष्ण जन्मकाल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राधा निवास स्थित वैंकटेश मंदिर में 15 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान विष्णु के दस अवतारों के विग्रह का अनावरण होगा। यह जानकारी ब्रह्मचारी रामानुजाचार्य ने दी है।