{"_id":"66c4c4c994e8714cb70c9e9d","slug":"spanish-tourist-fainted-after-not-finding-water-in-main-dome-of-taj-mahal-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल में पानी न मिला... तो गश खाकर गिर गई स्पेनिश पर्यटक, आदेश बन रहा मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल में पानी न मिला... तो गश खाकर गिर गई स्पेनिश पर्यटक, आदेश बन रहा मुसीबत
Tue, 20 Aug 2024 10:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:20 PM IST
सार
ताजमहल के मुख्य गुंबद में पानी न मिलने पर स्पेनिश पर्यटक बेहाल हो गई। वह गश खाकर गिर गई। मुख्य गुंबद में पानी न ले जाने देने का आदेश मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल में पानी न मिला... तो गश खाकर गिर गई स्पेनिश पर्यटक
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के मुख्य गुंबद के अंदर स्पेन से आई पर्यटक पानी न मिलने के कारण प्यास से बेहाल हो गई। वह गश खाकर गिर गई। पर्यटक के गिरने की खबर पाकर सीआईएसएफ के जवान दौड़े और पानी की बोतल लेकर आए। तब तक उसके साथी महिला पर्यटक की मालिश कर उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
ताजमहल को तेजो महालय मानकर हिंदू महासभा के सदस्यों ने सावन के सोमवार को मुख्य गुंबद पर गंगाजल चढ़ा दिया था। इस पर एएसआई ने पर्यटकों को पानी की बोतल लेकर मकबरे पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे उमस से बेहाल पर्यटकों की मुसीबत और बढ़ गई है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में स्पेनिश पर्यटक ताज के मुख्य मकबरे में फर्श पर गिरी हुई नजर आ रही है, जो डिहाइड्रेशन की शिकार होने के कारण गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन ने एएसआई से मांग की है कि एक-दो लोगों की गलती की सजा हर दिन हजारों पर्यटकों को दी जा रही है। एएसआई अपनी सुरक्षा बढ़ाए ताकि लोग ऐसे काम न कर सकें। उन्होंने इस आदेश पर सवाल उठाया कि क्या ट्रेन हादसा होने पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन