फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp workers protest against bjp government in agra

योगी सरकार की नीतियों के विरोध में सपा कार्यकर्ता का हल्ला बोल, चार घंटे तक प्रदर्शन

Wed, 02 Oct 2019 10:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
sp workers protest against bjp government in agra
तहसील परिसर में धरना देते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महंगाई, किसान बेराजगारी, डीजल की बढ़ती दर और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी छह तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील में निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव और निवर्तमान शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने धरना दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को सैकड़ों की तादात में सपा कार्यकर्ता सदर तहसील में एकत्रित हुए। जहां पदाधिकारियों ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्च पर विफल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बिजली, पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार वृद्घि हो रही है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सपा नेताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


'फर्जी हो रहे अल्पसंख्यकों के एनकाउंटर'
 
सपा नेताओं ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। सरकार का सबका साथ सबका विकास नारा खोखला साबित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेरोजगार हो रहे युवा'

प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। किसान खाद बीज के अभाव में कर्ज के बोझ में दबकर आत्महत्या करने को मजबूर है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप है। तंत्र पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

'आजम खान पर लगे मुकदमे वापस हो' 

सपाईयों ने एक स्वर से कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर सांसद मोहम्मद आजम खां के ऊपर लगाए जा रहे फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाए। विधायक अब्दुल्ला आजम खां का उत्पीड़न एवं अवैध कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। 

उधर, मथुरा तहसील परिसर में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश करार दिया। बोले, महंगाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा, जनता का शोषण हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed