फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp workers clash during samajwadi party vikas padyatra in agra

पदयात्रा को लेकर दो गुटों में बंटी सपा, कलेक्ट्रेट पर जमकर हुई धक्का-मुक्की

Tue, 22 Jan 2019 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jan 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
sp workers clash during samajwadi party vikas padyatra in agra
कलेक्ट्रेट पर भिड़े सपाई - फोटो : अमर उजाला
आगरा में समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी में गुटबाजी खुलकर नजर आई। पदयात्रा शुरू होने से लेकर ज्ञापन देने तक सपाई कई गुटों में बंटे रहे। इतना ही नहीं हाथापाई की नौबत तक आ गई।  
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के दौरान तो दो गुट आमने-सामने आ गए। उनके बीच भिड़त की नौबत हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। एक गुट के चले जाने के बाद दूसरे गुट ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पदयात्रा 18 जनवरी से शमसाबाद, फतेहाबाद से होती हुई रविवार को जेपी होटल के पास कुआंखेड़ा पहुंची थी। मंगलवार दोपहर को कुआंखेड़ा से कलक्ट्रेट तक प्रदेश के बिगड़ते हालात को लेकर पैदल मार्च किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों के बीच कहासुनी

कमिश्नरी, प्रतापपुरा चौराहा, साईं की तकिया होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच कई जगह सपाइयों के बीच कहासुनी हुई। उनके बीच गुत्थमगुत्था हो गई। कलक्ट्रेट पहुंचकर तो हालात और भी बिगड़ गए। 

यहां ज्ञापन देने को लेकर पाले खिंचे नजर आए। नारेबाजी भी अलग-अलग खेमों में हो रही थी। भाजपा सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में भी सपाई एकजुट नजर नहीं आए। कार्यकर्ताओं के बीच कई बार मारपीट की नौबत आ गई। 

स्थिति बिगड़ती देख कई वरिष्ठ सपाई मौके से खिसक गए। बाद में कुछ नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल के नाम दिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन में कहना था कि युवाओं को रोजगार देने का भाजपा सरकार ने झूठा वादा किया।

प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पदयात्रा के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, आदि मौजूद थे। 

अपनी टीम के साथ पहले ही पहुंचे महानगर अध्यक्ष

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार पदयात्रा के साथ आने की बजाय अपनी टीम के साथ पहले ही कलक्ट्रेट पहुंच गए। अन्य पदाधिकारी भी अलग-अलग ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed