फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP workers clash at meeting in district office; commotion ensues

Agra News: जिला कार्यालय पर बैठक में भिड़े सपा कार्यकर्ता, हंगामा

Mon, 26 Oct 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
SP workers clash at meeting in district office; commotion ensues
आगरा। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को खेरागढ़, फतेहाबाद और सैंया में तीन बूथों पर पुनर्मतदान होगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हंगामा बढ़ने पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी असीम यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथों पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही थी। कुछ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी नहीं लगाई। उन कार्यकर्ताओं का कहना था कि फतेहाबाद में मतदान के दिन उन्होंने लाठियां खाईं। पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। कार्यकर्ताओं ने स्नातक सीट प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। करीब 20 मिनट तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। कई कार्यकर्ता उठ कर कार्यालय से बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर हो गई है। उन्होंने अपनी बात रखी। कोई विवाद नहीं है। पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का हक है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि 2027 में सूबे में सपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा नेता बौखला गए हैं। बैठक में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल, राम गोपाल बघेल, संतोष पाल बघेल, आदिल मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed