{"_id":"610446cc8ebc3e58772e3f29","slug":"sp-will-take-out-cycle-yatra-for-awareness-mainpuri-news-agr5019143192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के लिए सपा निकालेगी साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के लिए सपा निकालेगी साइकिल यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को साइकिल यात्रा के माध्यम से लक्ष्य दिया जाएगा।
पांच अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा के जन्म दिवस पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पंचायत चुनाव में मनमानी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पांच अगस्त को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद साइकिल यात्रा में लखनऊ में शामिल होकर साइकिल चलाएंगे। जिले में भी पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा के लिए जिला सहित ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों के साथ बैठक करके साइकिल यात्रा साइकिल यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।