फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP was furious for taking the worker into custody, protest in Kotwali

कार्यकर्ता को हिरासत में लेने भर भड़के सपाई, कोतवाली में प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP was furious for taking the worker into custody, protest in Kotwali
सोरों (कासगंज)। शुक्रवार दोपहर को सोरों कोतवाली पर सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। दर्ज मुकदमे के आधार कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद आक्रोशित सपाइयों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी के बीच नोंकझोंक हुई। हालांकि बाद में अफसरों के हस्तक्षेप के बाद हिरासत में लिए कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा छोड़ने के बाद आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

दोपहर को सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव को सूचना मिली कि सोरों ब्लॉक परिसर से उनके कार्यकर्ता विजय जैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी। कार्यकर्ताओं के साथ वह सोरों कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी कोतवाली में नहीं थे। यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। सरकार और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार जैसे ही यहां पहुंचे सपाइयों का आक्रोश और बढ़ गया। कोतवाली प्रभारी ने जिलाध्यक्ष से बातचीत की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी को खूब खरीखोटी सुनाई। उनका आरोप था कि पुलिस ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव स्वयं पार्टी बनकर लड़ रही है। कोतवाली प्रभारी ने सपा जिलाध्यक्ष को बताया कि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को बंधक बनाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में पूछताछ के लिए विजय जैन को थाने लाया गया था। उधर थाने पर हंगामे की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली तो सीओ सिटी आरके तिवारी ने मोबाइल पर सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव से बात की और भरोसा दिया कि निष्पक्ष जांच होगी। हिरासत में लिए कार्यकर्ता को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद सपाई शांत हुए और कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed