फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp traffic agra sunita singh can withdraw her resign

एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने 24 घंटे में वापस लिया इस्तीफा-बोलीं, भावावेश में उठाया था यह कदम

Fri, 03 Aug 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
sp traffic agra sunita singh can withdraw her resign
एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह
एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने गुरुवार देर शाम इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने बुधवार शाम को आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव को त्याग पत्र दिया था। चौबीस घंटे में ही कदम वापस खींच लिए। 
विज्ञापन


एडीजी जोन अजय आनंद से उन्होंने कहा है कि भावावेश में त्याग पत्र दिया था, इसे वापस ले रही हैं। वह देर शाम ही ड्यूटी पर लौट आईं और ऑफिस पहुंच गई।

एक अगस्त को उन्होंने आईजी रेंज को त्याग पत्र खत के माध्यम से भेजा था। इसमें लिखा था कि वह दबाव में हैं, क्योंकि वह आईपीएस अधिकारी नहीं है।  
आईजी रेंज ने इसे एडीजी जोन अजय आनंद को भेज दिया। उन्होंने प्रक्रिया के तहत शासन भेज दिया। इस पर कोई निर्णय होने से पहले ही एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया। 
विज्ञापन


इसके लिए एडीजी को दिए पत्र में लिखा है, मैंने भावावेश में त्याग पत्र दे दिया था, मैं पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करना चाहती हूं। इसके बाद वह आफिस पहुंच गई। इससे पहले दिन भर मेडिकल लीव पर रहीं। फोन भी रिसीव नहीं कर रही थीं। अभी भी वह मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं आईपीएस अधिकारी नहीं हूं'... पर दिनभर चली चर्चा

इस बीच उनके त्याग पत्र के साथ गुरुवार सुबह से शाम पुलिस महकमे में चर्चा इसी पर चलती रही कि उन्होंने त्याग पत्र में ऐसा क्यों लिखा कि वह आईपीएस नहीं है और दबाव में है।

उन पर किस चीज का दबाव था और किसने यह दबाव बनाया  था? पुलिस सूत्रों की मानें तो उनसे किसी अधिकारी ने ऐसा बोला था कि वह खुद को आईपीएस अफसर न समझें। 

इसी से वह आहत हुईं। आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ी हुई है। इसमें सुधार के लिए भी एसपी ट्रैफिक पर आला अफसर लगातार दबाव बना रहे थे। सुनीता सिंह 1991 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं।

दो महीने पहले ही आगरा में एसटी ट्रैफिक के पद पर तैनात की गई थी। इससे पहले नोएडा में एसपी क्राइम रह चुकी हैं। वह गोरखपुर की रहने वाली है।

जल्द आ सकता है तबादले का आदेश

एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह के पहले त्याग पत्र देने और फिर वापस ले लिए जाने को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई जा रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि आला अफसर फिलहाल यही मान रहे हैं कि सुनीता सिंह ने जल्दबाजी में यह कदम उठाया।

उनके इस रवैये से शासन नाराज है। एक तो उन्होंने किसी अधिकारी से इस बारे में बात नहीं की । दूसरा, अगर उन्हें कोई पीड़ा थी तो इसे साझा क्यों नहीं किया ? शासन उनके रवैये से नाराज बताया जा रहा है। जल्द ही उनका आगरा से तबादले का आदेश आ सकता है।

- आगरा की एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने त्याग पत्र वापस ले लिया है। उन्होंने कहा है कि यह कदम भावावेश में उठाया था। इसी के साथ इस प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है
- अजय आनंद, एडीजी जोन आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed