फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Singh Baghel targets Akhilesh Yadav in Mainpuri

भाजपा का बड़ा हमला: 'धरती पुत्र के घर पैदा हुआ ट्विटर पुत्र', अखिलेश यादव पर एसपी सिंह बघेल ने कसा तंज

Tue, 05 Jul 2022 07:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 07:30 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। 

विज्ञापन
SP Singh Baghel targets Akhilesh Yadav in Mainpuri
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सांसद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि धरती पुत्र के घर ट्विटर पुत्र पैदा हो गया। कबीलाई संस्कृति लोकतंत्र विरोधी है। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। जो कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संविधान का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


मंगलवार को मैनपुरी के भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि धरती पुत्र के घर में ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है, जिसका जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा ने जनता की मदद से उपचुनाव में सपा की राजधानियों को ढहा दिया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

बघेल ने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दल आतंक और आतंकवादियों के समर्थन में बयानबाजी करते हैं, जो उचित नहीं है। सभी को संविधान और कानून का पालन करते हुए बयान देने चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात कानून के दायरे में रखी जाती है। जिसने अपराध किया है, उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेकर कबीलाई संस्कृति अपनाना किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जो लोग संविधान और कानून को तोड़ने का काम कर रहे हैं, वह देश विरोधी मानसिकता अपना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई होगी।

प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि किसी के द्वारा भी ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए, जो संविधान की मंशा के विपरीत हो। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed