फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Singh Baghel news BJP candidate Union Minister SP Singh Baghel convoy in Karhal attacked stone pelted

यूपी चुनाव 2022: करहल में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला, दो नामजद सहित 27 लोगों पर मुकदमा

Tue, 15 Feb 2022 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करहल Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 09:40 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ है। बघेल करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
SP Singh Baghel news BJP candidate Union Minister SP Singh Baghel convoy in Karhal attacked stone pelted
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी बाल-बाल बचे। काफिले पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले भाग गए। देर रात को केंद्रीय राज्यमंत्री की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री की तहरीर पर दो नामजद सहित 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एवं करहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। वह पार्टी नेताओं के साथ करहल थाना क्षेत्र के गांव अतिकुल्लापुर में जा रहे थे। गांव के बाहर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इससे काफिले में चल रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पथराव करने वाले वहां से भाग गए। आरोप है कि हमला करने वाले अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। नामजद आरोपियों में नगला बदा निवासी उमाकांत यादव और बीटू है। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है अभद्रता

भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ पहले भी अभद्रता और गाली गलौज की वारदात हो चुकी है। बीते शनिवार को नगला कुरियन गांव के पास सपा समर्थकों ने सड़क पर आकर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी का झंडा लहराते हुए युवाओं ने पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। इससे पहले मीठेपुर के पास गांव कुम्हेरी में जनसभा के दौरान प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ सपा समर्थकों ने गाली गलौज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed