फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Security Dr. Sunil Kumar Gupta Visits Taj Mahal

ताजमहल: एसपी सुरक्षा को मिला दक्षिणी गेट पर अवैध निर्माण, खराब सीसीटीवी कैमरे ठीक होंगे

Sun, 18 Oct 2020 01:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Oct 2020 01:01 PM IST
सार

एसपी सुरक्षा शनिवार की दोपहर 12:30 बजे ताजमहल पहुंचे। यलो जोन का जायजा लेने के बाद उन्होंने ताज के अंदर परिसर में सुरक्षा
परखी। इसके बाद एएसआई कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
SP Security Dr. Sunil Kumar Gupta Visits Taj Mahal
एसपी सुरक्षा डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी सुरक्षा डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने शनिवार को ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद बैठक में उन्होंने खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। बैठक में ताज के यलो जोन को नो फ्लाइंग जोन और नो ड्रोन जोन घोषित करने की मांग भी उठी। 
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा शनिवार की दोपहर 12:30 बजे ताजमहल पहुंचे। यलो जोन का जायजा लेने के बाद उन्होंने ताज के अंदर परिसर में सुरक्षा परखी। इसके बाद एएसआई कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


सबसे पहले ताज में वर्ष 2016 में लगाए गए 140 कैमरों के खराब होने पर बात हुई। एसपी सुरक्षा ने कैमरों को ठीक कराने के लिए खर्च का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने और कैमरे लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि ताजमहल के आसपास यलो जोन को नो फ्लाइंग जोन में रखा जाए। नो ड्रोन जोन घोषित किया जाए। एसपी सुरक्षा ने उच्चाधिकारियों से चर्चा की बात कही। उन्होंने ताज के आसपास बैरियर की संख्या, पुलिस फोर्स की स्थिति की जानकारी भी ली।  


अवैध निर्माण पर जताई नाराजगी 
एसपी सुरक्षा को निरीक्षण के दौरान दक्षिणी गेट के पास अवैध निर्माण मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अधिकारी क्या कर रहे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed