फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP's cycle ran against the government

सरकार के विरोध में दौड़ी साइकिल- सपाईयों ने साइकिल रैली निकालकर सरकार और नीतियों का किया विरोध

Thu, 05 Aug 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP's cycle ran against the government
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले में सपाईयों ने साइकिल रैली निकालकर भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। साइकिल रैली के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराया। सपा नेता आजम खां की रिहाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

शहर में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और पूर्वमंत्री आलोक शाक्य ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली के दौरान सपाई भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा की सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। इस दौरान जिला सचिव लक्ष्मण सिंह यादव, कमल सिंह मौर्य, जितेंद्र यादव, सचिन यादव, बृजेश यादव, अविनाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोरों में ठाकुर विजेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सहावर में नगरपंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान मुईर अहमद खान, शाहरुख राज, जाहिद कुरैशी, रसीद अहमद, मुराद मियां मौजूद रहे। पटियाली में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत एवं पैक्सफेड की पूर्व डायरेक्टर नाशी खान और अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरन यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद, वसीम खान, अब्दुल हफीज गांधी, जाहिदा सुल्तान, चाहत मियां ने अलग-अलग साइकिल यात्राओं का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed