फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP patrons will meet workers

कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सपा संरक्षक

Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP patrons will meet workers
मैनपुरी। सपा संरक्षक व सांसद मुलायम सिंह यादव 14 अप्रैल को मैनपुरी आएंगे। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर दो घंटे तक पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सपा संरक्षक का निर्धारित कार्यक्रम जिलाध्यक्ष को मिल गया है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव 2019 में नामांकन करने के बाद अप्रैल में क्रिश्चियन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ आए थे। उसके तीन साल बाद 2022 में करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में चुनावी सभा में आए थे। विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद सपा संरक्षक पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र मैनपुरी में आ रहे हैं। वह 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा संरक्षक का निर्धारित कार्यक्रम मिल गया है। पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी गई है। सपा संरक्षक के आने की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed