फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MP Suman's membership should be cancelled, treason case should be filed against him- Shekhawat

Agra News: सपा सांसद सुमन की सदस्यता रद्द हो, चले देशद्रोह का मुकदमा चले- शेखावत

Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP MP Suman's membership should be cancelled, treason case should be filed against him- Shekhawat
कासगंज में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत व अन्य । - फोटो : सपा सांसद सुमन की सदस्यता रद्द हो, चले देशद्रोह का मुकदमा चले- शेखावत
कासगंज। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत अपनी टीम के साथ जिले में पहुंचे। क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महापुरुष वीर राणा सांगा के खिलाफ संसद में अमर्यादित टिप्पणी करके देश, क्षत्रियों और सनातन का सपा सांसद ने अपमान किया है। सपा सांसद की सदस्यता समाप्त कर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखे प्रहार किए, कहा उन्हें सांसद रामजीलाल सुमन को निष्कासित करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आगरा में उत्पीड़न किया गया। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। थाने में भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। करणी सेना के योद्धाओं पर सपा सांसद के घर पर हमला हुआ और उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। देश के गौरव महान योद्धा के मामले में सरकार कार्रवाई नहीं करती तो करणी सेना अपमान करने वालों के घरों में घुसकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आगरा में गढ़ीरामी कुबेरपुर में 12 अप्रैल को क्षत्रिय रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर से करणी सेना और सनातन धर्म के लोग आएंगे। उन्होंने सरकार व प्रशासन को 12 अप्रैल शाम 5 बजे तक की चेतावनी दी है, कहा उनकी मांगे नहीं मानी गई तो करणी सेना सांसद रामजीलाल सुमन के घर का घेराव करेगी। न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रकेगी। हम अपने महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान संगीता सिंह, विवेक सिकरवार, टीपी सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed