फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MLA's son beaten the SC family in mainpuri

सपा विधायक के पुत्र ने अनुसूचित जाति के परिवार को रायफल की बटों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP MLA's son beaten the SC family in mainpuri
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में सपा विधायक के पुत्र ने अनुसूचित जाति के एक युवक व उसके परिजनों को रायफल की बटों से पीटकर घायल कर दिया। विधायक पुत्र ने फोन कर बुलाया था। बुलाने के बाद न आने पर उसके मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज करने के साथ ही पीड़ित का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी अनुसूचित जाति के आशाराम बृहस्पतिवार की दोपहर घर पर थे। तभी एनएस शीतगृह के मालिक व करहल विधायक सोबरन सिंह यादव के पुत्र मुकुल यादव ने उसे फोन कर आने के लिए कहा। आशाराम भयभीत हो गया और वो शीतगृह पर नहीं गया। 
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद विधायक पुत्र, साथी मनोज निवासी नगला बरी व अन्य के साथ असलहा लेकर घर पर आ गए। आते ही गाली गलौज करते हुए उसके व पत्नी मिथलेश के साथ रायफल की बटों से मारपीट करने लगे। बचाने आए पुत्र धर्मेंद्र व पुत्री कविता के साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नामजद लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही विधायक पुत्र व साथियों के विरुद्ध एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की।

रुपये के लेन देन का बताया जा रहा विवाद

विधायक पुत्र मुकुल यादव का कहना है कि करीब नौ लाख रुपये आशाराम पर बकाया है। उक्त रुपये वापस मांग रहे हैं, लेकिन वो रुपये नहीं दे रहा है। किसान अब उससे रुपये मांगते हैं। बृहस्पतिवार को वो मार्ग से गुजर रहे थे, तब आशाराम गाली गलौज करने लगा। उन्होंने मारपीट नहीं की है। साथ आए लोगों से हाथापाई हुई।

थाना बरनाहल के इंस्पेक्टर रिषी कुमार ने बताया कि विधायक पुत्र व साथियों के विरुद्ध एससीएसटी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed