फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leaders will file FIR against nandgopal gupta nandi for indecent remarks on Akhilesh Yadav

अखिलेश पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश: सपा विधायक बोले- कैबिनेट मंत्री नंदी का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

Tue, 04 Jan 2022 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 05:54 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी तीन जनवरी को मैनपुरी आए थे। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंदगोपाल ने अखिलेश यादव पर अमर्यादित भाषा में टिप्पणी की थी। इसे लेकर सपाइयों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
SP leaders will file FIR against nandgopal gupta nandi for indecent remarks on Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश है। सपा नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात कही है। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का डीएनए करना चाहिए।  

विज्ञापन


मंगलवार को सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। विधायक ने कहा कि मंत्री नंदगोपाल नंदी द्वारा दिया गया बयान अपमानजनक है। समाजवादी पार्टी संस्कारों वाली पार्टी है। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संस्कारवान पिता के संस्कारवान पुत्र हैं। 
विज्ञापन


'मंत्री का बयान निंदनीय'
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा दिया गया बयान निंदनीय होने के साथ ही उनकी मानसिकता को बताता है। विधायक ने कहा कि नंदगोपाल को देश में दूसरे किस नाम से जाना जाता है और मंत्री की भाषा कैसी है, यह सब जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री नंदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी रिपोर्ट दर्ज कराएगी। विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों की मानसिकता अब देश की जनता जान चुकी है। जब देश के प्रधानमंत्री मर्यादा के खिलाफ बयान दे रहे हैं, तो प्रदेश के मंत्रियों की मानसिकता खराब होना स्वाभाविक ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed