फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader's aide fire 30 round for capture land

सपा नेता के गुर्गे ने खड़ी फसल रौंदी, झोपड़ियों में लगाई आग, 30 राउंड चलाईं गोलियां

Wed, 06 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 06 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एक नेता के गुर्गे ने मंगलवार की सुबह बंजारे का पुरा में कृषि भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास किया। हथियारों से लैस होकर दो दर्जन साथियों के साथ पहुंचा दबंग खड़ी फसल जोतने लगा। विरोध पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की। उन्हें खेतों में दौड़ाकर पीटा। ताबड़तोड़ फायरिंग की। बंजारों की झोपड़ियों में आग लगा दी। गोलीबारी में छर्रे लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि दस अन्य लोगों को मारपीट में चोटें आई हैं। आठ घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामले में सपा नेता के गुर्गे शैलू और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शमसाबाद के गांव बंजारे का पुरा निवासी किशन पुत्र रसाल सिंह पक्ष और एत्मादपुर अजनेरा गढ़ के दरबार सिंह पक्ष के बीच 12.5 बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। 16 वर्ष से मामला कोर्ट में चल रहा है। किशन सिंह का आरोप है कि दरबार सिंह ने जमीन का बैनामा गलत तरीके से नगला शादी के शैलू जादौन पुत्र साहब सिंह को कर दिया था। शैलू ने कई बार कब्जे का प्रयास किया। किशन सिंह पक्ष के राजेंद्र का आरोप है कि मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे शैलू अपने दर्जनों साथियों के साथ हथियार लेकर खेत पर आया। उसने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जब उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो घर में घुसकर हमला किया। महिलाओं के साथ अभद्रता की। बचाने आए रिंकू और राजकुमार पर गोली चलाई। छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर तकरीबन 30 राउंड फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई। हमलावरों ने मारपीट कर 11 लोगों को घायल कर दिया। झोपड़ी में आग लगा दी। शमसाबाद थाने की पुलिस फोर्स पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आठ घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जय सिंह ने नौ लोगों को नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ फतेहाबाद ने बताया कि दोनों में कई साल से विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये हुए घायल
गोली लगने से रिंकू और राजकुमार घायल हुए। वहीं रामो देवी पत्नी जय सिंह, मुन्नी देवी पत्नी किशन, उसके बेटे दिलीप, राजेंद्र, शांति देवी पत्नी नत्थीलाल, महेश पुत्र श्रीपाल, मलखान पुत्र रघुवर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता का गुर्गा है दबंग शैलू
शैलेंद्र उर्फ शैलू जादौन पर एक सपा नेता का हाथ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह पूर्व में भी कई दफा शमसाबाद में बवाल और मारपीट चुका है। हर बार सपा नेता की सिफारिश के बाद पुलिस उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है।


पंचायत में हुआ था फैसला
लोगों के मुताबिक, विवाद 35 साल पुराना है। रसाल सिंह ने अपनी जमीन को दरबार सिंह पक्ष को गिरवी रखा था। 15 साल तक रसाल सिंह पक्ष ने ब्याज अदा की। इसके बाद भी जमीन के कागजात उन्हें नहीं दिए गए। इस पर 16 साल पहले गांव में पंचायत हुई। इसमेें फैसला सुनाया गया कि 60262 रुपये रसाल सिंह पक्ष अदा करेगा। इसके बाद जमीन उसकी हो जाएगी। मगर, धोखाधड़ी करके जमीन को शैलू पक्ष के नाम कर दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई थी। रसाल सिंह की तीन साल पहले मौत हो गई। अब शैलू पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed