फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Ramgopal Yadav reached Election Commission and demanding removal of DM and SP of Mainpuri-Etawah

Mainpuri Bypoll: सपा नेता रामगोपाल यादव पहुंचे चुनाव आयोग, मैनपुरी-इटावा के डीएम और एसपी को हटाने की मांग

Wed, 30 Nov 2022 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 04:06 PM IST
सार

रामगोपाल यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
SP leader Ramgopal Yadav reached Election Commission and demanding removal of DM and SP of Mainpuri-Etawah
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी उपचुनाव के लिए जहां सपा और भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने जिला प्रशासन पर मतदाताओं के नाम काटने और सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से शिकायत कर इटावा-मैनपुरी के एसपी और डीएम को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बूथ के 214 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। यह बूथ मुस्लिम बहुल है। गैर मुस्लिम बूथों पर भाजपा के लोग नाम दे रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही हम तुरंत दिल्ली शिकायत करने आ गए। 
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमने चुनाव आयोजन से यह मांग की है कि बीते विधानसभा चुनाव में जो मतदाता सूची थी, उसी से उपचुनाव कराया जाए। जो मतदाता मर गए हैं, उनके नाम हटाए जाएं। साथ ही दोनों जिलों के डीएम और एसपी को हटाया जाए। रामगोपाल यादव ने यह भी आरोप लगाया कि हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि भाजपा के मंत्री शराब और साड़ियां बांट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed