फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp leader ram gopal yadav targets cm yogi adityanath in public meeting in karhal

यूपी चुनाव 2022: करहल में बोले सपा महासचिव रामगोपाल यादव- भाजपा विधायक नहीं चाहते कि योगी मुख्यमंत्री बनें

Tue, 08 Feb 2022 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 06:27 PM IST
सार

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मंगलवार को करहल विधानसभा क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे तो मुख्यमंत्री योगी और भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
sp leader ram gopal yadav targets cm yogi adityanath in public meeting in karhal
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने करहल क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्री नहीं चाहते हैं कि योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनें। प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

 
सपा महासचिव ने कहा कि करहल सीट से अखिलेश यादव सबसे अधिक वोटों से जीतकर आएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। प्रदेश की जनता अब सपा और अखिलेश यादव के साथ है। आने वाले 10 मार्च को सपा को प्रदेश में जीत मिलेगी। 

विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना 

उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा साफ हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने सपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे भी गिनाए। रामगोपाल यादव ने अहलादपुर, कंझरा, सिंहपुर और असरोई समेत कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कीं। सभा में एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव, सपा जिला महासचिव रामनारायण बाथम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा सरकार बनते ही बिना भेदभाव के होगा विकास'

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने गांव कुम्हेरी में कहा कि सपा सरकार बनते ही बिना किसी भेदभाव के हर जाति और वर्ग का विकास किया जाएगा। सपा को गुंडा पार्टी बताने पर उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया। कहा कि भाजपा नेताओं का आपराधिक इतिहास इतना बड़ा है कि अलग से नामांकन पत्र में पन्ना लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में जनता भाजपा को रिजेक्ट कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed