फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader arrested for objectionable comment on BJP Mayor in Firozabad

महापौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 26 Apr 2019 03:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
SP leader arrested for objectionable comment on BJP Mayor in Firozabad
सपा नेता को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की महापौर नूतन राठौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। इसकी खबर लगते ही सपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव समेत कई कार्यकर्ता थाना दक्षिण पहुंच गए। थाने में हंगामा की स्थिति बनी गई।   
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव पहले से सपा पार्षद देशदीपक यादव के खिलाफ थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि सपा नेता ने महापौर नूतन राठौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मतदान संपन्न होते ही पुलिस ने शुक्रवार को मामले में कार्रवाई करते हुए सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


देशदीपक यादव सपा पार्षद दल के नेता भी हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव सहित कई नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे गए और देशदीपक को छोड़ने की मांग करने लगे। काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने आरोपी सपा नेता को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed