फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader allegation BJP workers openly threatening voters in Mainpuri bypoll

Mainpuri Bypoll: सपा नेता का प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट का आरोप, पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठाया

Mon, 05 Dec 2022 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 01:14 PM IST
सार

मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। इस बीच सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने प्रशासन पर ही मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
SP leader allegation BJP workers openly threatening voters in Mainpuri bypoll
घिरोर थाने में बैठे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतदान के बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। उनका आरोप है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मतदाताओं को खुलेआम धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, घिरोर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठा लिया। इस पर सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया।   

विज्ञापन


सपा के निर्वाचन अभिकर्ता (एजेंट) देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि सूरजपुर के बूथ संख्या 257 और 258 पर मतदाताओं को मारपीट कर भगा दिया गया है। बूथ संख्या 284 कल्यानपुर से पिंटू प्रधान और नगला जुला से दीपू चौहान को पुलिस पकड़कर ले गई। यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी में भाजपा के अन्नू चौहान, अमित गुप्ता और धीरू राठौर बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। सपा नेता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता को थाने में बैठाया 

घिरोर में सपा नेता पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घिरोर के प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 461 के पास से पूर्व चेयरमैन को पुलिस ने उठाया और थाने ले आई। सूचना पर सपा समर्थक थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि पूर्व चेयरमैन सपा के बस्ते के पास बैठे थे। इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। सपा समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed