{"_id":"6457f0c0b969b19972017b64","slug":"sp-is-getting-full-support-in-civic-elections-dharmendra-yadav-expressed-apprehension-of-disturbances-in-voting-and-counting-kasganj-news-c-25-1-149912-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में सपा को मिल रहा भरपूर समर्थन: धर्मेंद्र यादव, मतदान और मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में सपा को मिल रहा भरपूर समर्थन: धर्मेंद्र यादव, मतदान और मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई
Mon, 08 May 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश विकास से बहुत पीछे छूट गया है। उन्होंने निकाय चुनाव और मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सपा को अच्छा जनसमर्थन हासिल हो रहा है। भाजपा पूरे प्रदेश में पिछड़ रही है।
धर्मेंद्र यादव नगर पालिका परिषद कासगंज की सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शशिलता चौहान के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने किसरौली रोड के गेस्ट हाउस में सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की, कि सपा को मजबूत बनाएं और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकें। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बदायूं में सीएम योगी पहुंचे तो मंच पर 15 मिनट ही बोले, लेकिन सेफ हाउस में अधिकारियों को दिशा निर्देश देने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव और मतगणना में गड़बड़ी की आशंका है।
सभा को पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान व अन्य ने संबोधित किया। प्रत्याशी शशिलता के लिए वोट मांगे गए। शशिलता ने भी वोट की अपील की। विकास का भरोसा दिया। एक होटल में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सपा के शाहरुख राज, शान मोहम्मद, प्रांजल यादव, चाहत मियां, अखिलेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय बौहरे, मिंकी अग्रवाल, देवप्रकाश देबू, गुंजन अग्रवाल सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।