{"_id":"620b3d19435e1f390952dd1c","slug":"sp-general-secretary-ram-gopal-yadav-performed-worship-in-hanuman-bagh-ashram-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महासचिव रामगोपाल यादव पहुंचे मथुरा: गोवर्धन में हनुमान जी के दर्शन कर लिया जीत का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महासचिव रामगोपाल यादव पहुंचे मथुरा: गोवर्धन में हनुमान जी के दर्शन कर लिया जीत का आशीर्वाद
Tue, 15 Feb 2022 11:11 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:11 AM IST
सार
रामगोपाल ने कहा कि चुनाव का दौर चल रहा है, हनुमान जी के दर्शन कर महाराज जी से प्रदेश में सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
गोवर्धन में सपा नेता रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सोमवार को डीग रोड स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचे। यहां भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और संत सियाराम दास से ब्रज के सौंदर्यीकरण पर चर्चा कर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए रामगोपाल ने कहा कि ब्रज में आने से आनंद की अनुभूति होती है। ब्रज जैसा आनंद कहीं नहीं मिलता। चुनाव का दौर चल रहा है, हनुमान जी के दर्शन कर महाराज जी से प्रदेश में सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले आश्रम में महंत सियाराम दास के सानिध्य में सुबह 10 बजे से शुरू हुए भंडारे में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भंडारे का शुभारंभ महाराज जी ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जला व भोग लगाकर किया। महंत सियाराम दास ने बताया कि यह वार्षिक भंडारा हनुमान जी की कृपा से प्रतिवर्ष माघ मास की त्रयोदशी से पूर्णमासी तक तीन दिन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं के आगमन तक चलता रहता है। इस मौके पर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज, एमबीडीए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन