{"_id":"65b9e80b67cce38c4b0a1282","slug":"sp-expressed-confidence-in-devesh-shakya-from-etah-lok-sabha-restlessness-increased-in-bjp-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने एटा में इस नेता पर लगाया दांव, सपा मुखिया की इस चाल से भाजपा में बढ़ी बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने एटा में इस नेता पर लगाया दांव, सपा मुखिया की इस चाल से भाजपा में बढ़ी बैचेनी
Wed, 31 Jan 2024 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:56 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा से देवेश शाक्य को मैदान में उतारा है। देवेश शाक्य के यहां से चुनाव मैदान में आने से भाजपा के खेमे में बैचेनी है। आइये बताते हैं इसके पीछे की बड़ी वजह...
विज्ञापन
देवेश शाक्य और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें एटा लोकसभा से विधूना जिला औरैया निवासी देवेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। 2012 के विधान सभा चुनाव में देवेश विधूना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। जहां वह दूसरे नंबर पर रहे थे।
देवेश शाक्य समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके विनय शाक्य के छोटे भाई हैं। देवेश शाक्य सपा के प्रदेश सचिव भी रहे हैं। इनकोे अखिलेश यादव का काफी करीबी माना जाता है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो एटा लोकसभा चुनाव में शाक्य व लोधी वोट के समीकरण को देखते हुए इनको यहां से टिकट दी गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परबेज जुबैरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो प्रत्याशी बनाए गए हैं, उनको जिताने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम करेंगे।