फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP delegation met hailstorm victims

Agra News: ओलावृष्टि पीड़ितों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

Tue, 07 Apr 2026 01:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
SP delegation met hailstorm victims
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के ग्राम मई बुजुर्ग में शुक्रवार की रात हुई ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों के बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सपा के प्रदेश सचिव भाई रामगोपाल बघेल, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं चौधरी प्रदीप मुखिया ने घायलों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सफीक, समीर, जोया, शकील, मुस्कान, कलुआ सहित अन्य घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। सपा नेताओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सभी घायलों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। इस दौरान अफसार कुरैशी, साबिर कुरेशी, इब्राहिम अब्बासी, प्रमोद कर्दम, श्याम सुंदर लोधी, कुनाल यादव, दिनेश चौधरी, भूरा कुरेशी, बलवंत यादव आदि रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन

भाजपाइयों ने देखा बारिश और ओलावृष्टि से हुई तबाही
बाह। बारिश और ओलावृष्टि थमते ही रविवार को भाजपा नेता एवं भूमि विकास बैंक बाह के चेयरमैन रामवरन कुशवाह, नगर मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा तबाही का मंजर देखने के लिए खेतों पर पहुंचे। बिजौली में आनंद पाल सिंह यादव खेत में भरे पानी से गेहूं के भीगे बंडल निकालते मिले। उन्होंने भाजपाइयों को बताया कि गेहूं की फसल सड़ने और गुणवत्ता खराब होने से किसानों की लागत भी डूब गई है। दोनों नेताओं ने गेहूं, मूंग की फसल में हुए नुकसान को भी देखा। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला से किसानों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
अकोला के गांवों में गेहूं, जौ की फसलों को ज्यादा नुकसान
अकोला। अकोला इलाके में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और जौ की फसलों में ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि अकोला, रामनगर, गहर्रा खुर्द, गहर्रा कलां, अखवाई, मुरकिया, उजरई, नगला परमाल, नगला जयराम,बेरी चाहर आदि गांवों में गेहूं और जौ की फसल 80 फीसदी तक मौसम की मार से बर्बाद हो गई हैं। लोगों को दाना ही नहीं भूसे का भी संकट झेलना पड़ेगा। समाजसेवी अरविंद चाहर, भाजपा नेता अशोक लवानियां, अरुण कांत लवानियां, शैलेंंद्र सिंह उर्फ शैली, सत्यभान सिंह आदि किसानों ने किसानों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed