{"_id":"5b2e6f2b4f1c1bf96e8b9a74","slug":"sp-city-agra-transferred-after-rss-shakha-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की शाखा बंद कराना आईपीएस अफसर को पड़ा महंगा, योगी सरकार ने किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की शाखा बंद कराना आईपीएस अफसर को पड़ा महंगा, योगी सरकार ने किया तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी अनुपम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की पावन धाम कालोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की सांध्यकालीन शाखा बंद कराने के प्रकरण में एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पर गाज गिरी है। शनिवार को उनका तबादला एटीएस लखनऊ कर दिया गया।
अनुपम सिंह के स्थान पर 2014 बैच के आईपीएस प्रशांत वर्मा को आगरा भेजा गया है। वहीं ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को भी हटा दिया गया है।
18 जून की शाम को पावन धाम कालोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शाखा लगाने पहुंचे थे। नजदीक में ही एक मजार भी है। कुछ लोगों ने शाखा का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की।

Trending Videos
मुख्यमंत्री से की गई थी शिकायत
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाखा बंद करा दी थी। भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर एसपी सिटी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई थी।
शनिवार को एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर दिया गया। वहीं इंस्पेक्टर थाना ताजगंज शैलेंद्र सिंह को भी हटा दिया गया। उन्हें शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।
इससे पहले थाना ताजगंज की एकता चौकी इंचार्ज राजकुमार को लाइन हाजिर करने के बाद शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।