फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP chief Akhilesh Yadav will address public meeting in Mainpuri on February 17

UP Election 2022: सपा मुखिया अखिलेश यादव 17 फरवरी को साधेंगे मैनपुरी, एक दिन में करेंगे चार जनसभाएं

Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

मुलायम सिंह की कर्मभूमि करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल समेत मैनपुरी जिले की सभी चारों सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान है। इससे तीन दिन पहले अखिलेश यहां सभाएं करेंगे। 

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav will address public meeting in Mainpuri on February 17
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट के साथ ही वह जिले की तीन अन्य सीटों पर भी सपा का परचम लहराना चाहते हैं। इसके लिए 17 फरवरी को अखिलेश यादव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा कर मतदाताओं को साधेंगे। सपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


पहले चरण के मतदान के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है। जिले की चार सीटों के लिए तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। मुलायम सिंह की कर्मभूमि करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वह मुलायम सिंह की विरासत को अपने नाम करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


अखिलेश 17 फरवरी को करहल विधानसभा क्षेत्र के कस्बा घिरोर, मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कसबा कुरावली सहित भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी हाईकमान से सूचना मिलने पर जिला कार्यकारिणी ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। सभाओं का स्थान और समय अभी तक तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे अखिलेश 
एक ही दिन में चार विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अखिलेश यादव की जनसभा प्रस्तावित हैं। इसके चलते अखिलेश सभी सभा स्थलों पर सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सभा स्थल के समीप ही हेलीकॉप्टर को उतारने की व्यवस्था की जाएगी। 

अखिलेश का मैनपुरी पर फोकस 
विधानसभा चुनाव में मैनपुरी पर अखिलेश यादव का विशेष फोकस है। दिसंबर में अखिलेश विजय यात्रा लेकर मैनपुरी आए थे। इसके बाद 31 जनवरी को नामांकन के लिए आए थे। छह फरवरी को करहल में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। अब 17 फरवरी को उनका एक बार फिर जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 फरवरी को मैनपुरी आ रहे हैं। वह भोगांव, किशनी, घिरोर और कुरावली में जनसभा करेंगे। जल्द ही आयोजन के संबंध में पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed