फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP chief Akhilesh Yadav targets BJP in Karhal public meeting

सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले: करहल की बारी आने तक भाजपा पश्चिम में हो जाएगी साफ

Mon, 07 Feb 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 12:17 AM IST
सार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को यहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से वोट मांगे और भाजपा पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav targets BJP in Karhal public meeting
करहल में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को भाजपा पर खूब बरसे। उन्होंने मैनपुरी के करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है और पश्चिम में ही भाजपा का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो जाएगा। करहल में चुनाव की बारी आने तक भाजपा पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में जनसभा के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे समेत सपा सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सपा सरकाई आई तो करहल और मैनपुरी प्रदेश में विकास का उदाहरण पेश करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के भ्रम में न आएं। सपा में सबका सम्मान सुरक्षित रहेगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को करहल क्षेत्र में रूठे लोगों को मनाने के लिए कहा। उन्होंने रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और बीएड बेरोजगारों को भी सरकार आने पर न्याय का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी जीत के लिए रूठों को मनाना जरूरी : अखिलेश 

अखिलेश यादव ने कहा कि करहल से सबसे बड़ी जीत के लिए रूठों को मनाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नाराज लोगों को मनाने की अपील की। उन्होंने करहल के जैन इंटर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने और नरसिंह इंटर कॉलेज के उच्चीकरण की बात भी दोहराई। करहल में रोजगार परक शिक्षण संस्थान बनाने का भी वादा किया।

नरसिंह इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में सपा के लिए वोट मांग रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इसी में उलझकर वे अपने लिए वोट ही न मांग पाएं। इसलिए वे करहल की जनता से वोट मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि करहल की जनता ने हमेशा ही समाजवादी पार्टी को जिताने का काम किया है, इस बार भी जनता यही करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी जीत तभी संभव है जब सब एक साथ हों। उन्होंने कम से एक बार नाराज लोगों के पास जाकर समर्थन मांगने की अपील की। उन्होंने जिले के लोगों से अन्य तीन सीटों पर भी सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed