{"_id":"6128ce528ebc3e79be1b6734","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-statement-over-up-cm-yogi-potical-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर तंज, केवल रंग और नाम बदलने का काम कर रहे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर तंज, केवल रंग और नाम बदलने का काम कर रहे हैं...
Fri, 27 Aug 2021 05:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:06 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अन्नदाता का जितना अपमान किया है उतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा शासन में किसानों के खिलाफ पराली जलाने के नाम पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
विज्ञापन
मैनपुरी में आए अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल में एमएलसी के आवास पर शोक व्यक्त करने आए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने पत्रकारों को लखनऊ न जाने की नसीहत दे डाली। कहा अगर लखनऊ गए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपका नाम बदल देंगे। भाजपा को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल रंग और नाम बदलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सुबह नौ बजे बिना किसी पूर्व सूचना के करहल पहुंचे थे। उन्होंने एमएलसी अरविंद यादव के आवास पर पहुंचकर उनकी मां गीतादेवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। गीतादेवी सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की बहन थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अन्नदाता का जितना अपमान किया है उतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा शासन में किसानों के खिलाफ पराली जलाने के नाम पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
विज्ञापन
महान दल से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि महान दल के प्रमुख केशवदेव और कार्यकर्ता अब सड़कों पर निकल आए हैं। उन्होंने संकल्प लिया है जिन लोगों ने हमारे समाज से छल और धोखेबाजी की है कि उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में सबक सिखाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी जातियों की गणना की जाए और जातियों की संख्या के आधार पर उन्हें उनका हक मिले।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव, ग्राम प्रधान निनौली उमेश यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीपपाल मौजूद रहे।
उज्ज्वला योजना को बताया बुझ्वला योजना
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को बुझ्वला योजना बताया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत जो चूल्हे और सिलिंडर दिए गए थे वे अब बुझ गए हैं। ऐसे में ये योजना बुझ्वला योजना ही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले फ्री में सिलिंडर दिया और अब कीमतें इतनी बढ़ा दीं, ये जनता के साथ धोखा है। उन्होंने भाजपा को गांव-गांव जाकर महिलाओं से इसके लिए माफी मांगने की नसीहत दी। अखिलेश बोले, दिनदहाड़े अपहरण और हत्या से लोग सशंकित, जनता का उत्पीड़न कर रही है पुलिस