{"_id":"61f54a5ef7d9ff2f8b23a2bb","slug":"sp-candidate-sought-votes-for-bsp-video-goes-viral-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आगरा में सपा प्रत्याशी की फिसली जुबान, बसपा के लिए मांग बैठे वोट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आगरा में सपा प्रत्याशी की फिसली जुबान, बसपा के लिए मांग बैठे वोट, वीडियो वायरल
Sat, 29 Jan 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:38 PM IST
सार
आगरा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रत्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें जनसंपर्क के दौरान सपा प्रत्याशी की जुबान फिसल गई और वह बसपा के लिए वोट मांग बैठे।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी ने लोगों से मांगे वोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की बाह विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बसपा के लिए वोट की अपील कर दी। यह वीडियो विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जनसंपर्क के दौरान का बताया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को सपा कार्यकर्ता ने एडिट किया हुआ बताया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा बाह विधानसभा से पूर्व में बसपा से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक भी बने थे। कुछ महीने पूर्व वह बसपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
मामले में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा ने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा कि विपक्षी उनकी लोकप्रियता और लगातार मिल रहे समर्थन से घबराकर वीडियो एडिट करके वायरल कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।
विज्ञापन