फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP-BJP are together, beware of them: Tauqeer Alam

सपा-भाजपा मिले हुए हैं, इनसे सावधान रहें- तौकीर आलम

Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP are together, beware of them: Tauqeer Alam
कासगंज के सोरों बैठक करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकिर आलम व जिलाध्यक्ष अदनान मियां - फोटो : KASGANJ
सोरों। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने तीर्थनगरी में ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मिशन 2022 के यूपी विधान सभा चुनावों में पार्टी की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा आपस में मिले हुए हैं। ये हिंदू मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करेंगे। इनकी साजिश में फंसने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी सांप्रदायिकता का सहारा नहीं लिया। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी वीर सिंह चौधरी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर शीघ्र कमेटियां गठित करें। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश चंद्र पटियात ने कहा कि संगठन की मजबूती व एकजुटता से हम फिर प्रदेश में शिखर पर पहुंचकर सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नालाल मौर्य ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट न देकर स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अदनान, पूर्व शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा, पूर्व पीसीसी बालकिशन दुबे एडवोकेट, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आवेदन दिया। यहां कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने स्वतंत्रता सेनानी वैद्य रामशरण पाराशरी के परिजनों से मिले। इस अवसर प्रदेश सचिव व बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप, मदनमोहन दीक्षित, शैलेंद्र महेरे, शरद पांडेय, सत्यनारायण उपाध्याय, राजीव तिवारी, माधव पटियात, शोभित गौड़, सौरभ दीक्षित, देवेंद्र गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed