{"_id":"6043c6888ebc3e592071d61f","slug":"sp-and-others-have-inspection-of-booth-kasganj-news-agr483536740","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों और त्योहारों के मद्देनजर गांव में लगने लगीं प्रशासन की चौपालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों और त्योहारों के मद्देनजर गांव में लगने लगीं प्रशासन की चौपालें
विज्ञापन
कासगंज में मतदान केंद्रो का निरीक्षण करते एएसपी
- फोटो : KASGANJ
पंचायत चुनावों एवं त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था की पहल कर रहा है। गांव में अब पुलिस एवं प्रशासन की चौपालें गांव-गांव लगने लगी हैं। एसडीएम और सीओ ने शनिवार को गांव भिटौना और मामो के प्राथमिक स्कूलों में चौपाल लगाई और ग्रामीणों के साथ चर्चा की।
एसडीएम ललित कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। ग्रामीण चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कहीं भी शांति व्यवस्था भंग न हो ऐसा माहौल बनाएं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। गांव के विकास में ग्रामीणों की अहम भूमिका होती है। सीओ आरके तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव के साथ-साथ त्योहार भी हैं। हमें त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने हैं। कहीं से भी शांति व्यवस्था भंग न हो। यदि कोई ग्रामीण शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। यदि किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
एएसपी आदित्य वर्मा ने शनिवार को ढोलना, नौगवां सहित कई गांव में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मूलभूत सुविधाएं देखीं। देखा कि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए रास्ते की क्या स्थिति है। रैंप है या नहीं। अन्य क्या-क्या जरूरतें हैं। एएसपी ने बताया कि ग्रामीणों से पिछले पंचायत चुनावों के बारे में जानकारी ली गई। संवेदनशीलता परखी गई है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।