फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP and BSP workers created ruckus after a person without an ID card entered the premises where EVMs are kept in Mathura

मथुरा: स्ट्रांग रूम में बिना आईडी कार्ड के घुस रहा था शख्स, देखते ही हंगामा करने लगे सपा-बसपा कार्यकर्ता

Wed, 09 Mar 2022 05:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

मथुरा में मंगलवार रात को स्ट्रांग रूप में बिना आईडी कार्ड के घुस रहे शख्त देखते ही सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बाद में मामला खुला तो शांत हुए। 

विज्ञापन
SP and BSP workers created ruckus after a person without an ID card entered the premises where EVMs are kept in Mathura
मथुरा में मतगणना स्थल के बाहर हुआ हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले ईवीएम को लेकर घमासान मचा हुआ है। वाराणसी में ईवीएम पर चल रहे घमासान के बीच मथुरा में हंगामा हो गया। यहां पर मंगलवार रात को स्ट्रांग रूप में बिना आईडी कार्ड के घुस रहे शख्त को देखते ही सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखते ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका। 

विज्ञापन


दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से आह्लावन किया कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। सपा मुखिया की नसीहत के बाद मतगणना स्थल पर सपाइयों ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। मथुरा में मंगलवार रात को सपा और बसपा के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक शख्स को स्ट्रांग रूम की तरफ जाते देखा।
विज्ञापन


आईडी कार्ड भूल गया था कर्मचारी- रिटर्निंग ऑफिसर

जानकारी किए जाने पर पता चला कि उसके पास आईडी कार्ड नहीं है। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही रिटर्निंग ऑफिसर डीपी सिंह के साथ सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि हमारे तहसील के कर्मचारी कम्प्यूटर लगाने आए थे। एक कर्मचारी अपना आई-कार्ड भूल गया था, जो हमने जारी किया है। वह आईकार्ड लेने जा रहा था। अब स्थिति सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed