फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP and BJP will be face to face in district panchayat elections

जिला पंचायत चुनाव में सपा और भाजपा होगी आमने-सामने

Tue, 29 Jun 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP will be face to face in district panchayat elections
मैनपुरी। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव और भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया के बीच सीधी टक्कर होगी। तीन जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को केवल दो नामांकन हुए थे। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को नाम वापसी का एक मौका दिया गया था। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नाम वापसी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेमप्रकाश और अनूप कुुमार मौजूद रहे। लेकिन कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अब प्रशासन चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है। जिले में सपा और भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। संख्या बल के अनुसार जिला पंचायत के कुल 30 सदस्यों में से सपा समर्थित 13 और भाजपा समर्थित आठ सदस्य जीते हैं। वहीं आठ सदस्य निर्दलीय और एक सदस्य कांग्रेस समर्थित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नाम वापसी के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन कक्ष के बाहर भी कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed